महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन मारेगी बाजी? इस एक्टर की फिल्म एडवांस्ड बुकिंग में निकली आगे

प्रकाशित: 14-08-2026, 12:46 PM
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन मारेगी बाजी? इस एक्टर की फिल्म एडवांस्ड बुकिंग में निकली आगे
शेयर करें:

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इमरान हाशमी की नॉस्टैल्जिक फिल्म 'आवारापन 2' और देशभक्ति पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। अब देखना ये होगा कि इस बार बाजी कौन मारने वाला है। इस बार ढाई किलो का हाथ बाजी मारेगा या इमरान हाशमी का खुमार। सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के बीच टक्कर देखने लायक है, क्योंकि ये सिर्फ दो बड़ी फिल्में नहीं, बल्कि दो अलग तरह की ऑडियंस और इमोशंस का भी टकराव है।

सनी देओल की देशभक्ति का एंगल

'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल का करियर फिर से रिवाइव हो गया है। 'गदर 2' के बाद उनकी 'बॉर्डर 2' ने भी सफलता हासिल की जिससे उनकी देशभक्ति वाली इमेज को फिर से मजबूती मिली। उनकी इसी पेट्रियोटिक इमेज से 'बंटवारा 1947' को फायदा मिल सकता है। आमिर का प्रोडक्शन, कुमार संतोषी का डायरेक्शन और सनी देओल की देशभक्ति इस फिल्म के लिए प्लस पॉइंट हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि 'बंटवारा 1947' स्वतंत्रता दिवस की थीम के साथ सही बैठती है। आपको बता दें, 'बंटवारा 1947' को A सर्टिफिकेट मिला है।

क्या इस बार 'आवारापन' का नॉस्टैल्जिया आएगा काम?

2007 में आई 'आवारापन' ने ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बना ली थी। अब 19 साल बाद शिवम पंडित फिर से लौट रहे हैं। फिल्म के गानें  हो या शिवम पंडित का किरदार, आज भी लोगों के दिल में इसकी यादें जिंदा हैं। इमरान की 'आवारापन 2' यंग जनरेशन और पुराने 'आवारापन' के फैंस को सिनेमा घरों तक खींचकर ले आएगी। अब 'आवारापन 2' का दांव पूरा इमरान हाशमी पर है।

एडवांस्ड बुकिंग में कौन सबसे आगे?

दोनों फिल्मों की टिकट्स के आंकड़े सामने आए हैं। 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है। इमरान की मूवी बड़े मार्जिन से लीड कर रही है। हालांकि, एडवांस बुकिंग से फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट तय नहीं माना जाता। पहले दिन की कमाई, रिव्यू और वीकेंड कलेक्शन बॉक्स ऑफिस रिजल्ट तय करेंगे। इस वक्त इमरान हाशमी का पल्ला भारी है, लेकिन सही रिजल्ट का फैसला तो 15 अगस्त को ही होगा। अब देखना ये होगा कि सनी देओल की देशभक्ति जीतती है या फिर इमरान हाशमी का आवारापन। 

दोनों फिल्मों के सामने अलग चुनौती

दोनों फिल्मों की ऑडियंस भले ही अलग हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बड़ा होने वाला है। 'बंटवारा 1947' को स्वतंत्रता दिवस का माहौल और सनी देओल की देशभक्ति वाली इमेज का फायदा मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी के नॉस्टैल्जिया वाले गाने और 'आवारापन' को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस की तस्वीर और भी ज्यादा साफ हो जाएगी।

टैग्स: #Emraan Hashmi #Sunny Deol
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: