सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1947 के पार्टीशन और उस दौर में आम लोगों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि, सनी देओल की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआती दिन ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन इसके सामने ‘आवारापन 2’ जैसी बड़ी चुनौती भी है। ऐसे में सबकी नजरें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं।
फिल्म की पहले दिन की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस फिल्म ने पहले दिन की 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देशभर में 8,721 शोज मिले थे। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 6.84 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। फिल्म की शुरुआत भले ही शानदार नहीं रही, लेकिन इसे बुरा भी नहीं कहा जा सकता। अब सभी की नजरें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, क्योंकि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।
विदेश में कितनी हुई फिल्म की कमाई?
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कमाई का खाता खोला है। फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 8.34 करोड़ रुपये हो गया है। यानी रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
नाइट शोज़ में दिखी ज्यादा ऑक्यूपेंसी
पहले दिन 'बंटवारा 1947' की थिएटर ऑक्यूपेंसी करीब 15.42 प्रतिशत रही। आसान शब्दों में कहें तो हर 100 सीटों में से लगभग 15 सीटों पर दर्शक मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सबसे ज्यादा दर्शक नाइट शोज में दिखाई दिए, जिससे रात के समय ऑक्यूपेंसी बेहतर देखने को मिली।
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे?
बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ की सीधी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से हो रही है। दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। पहले दिन की कमाई के मामले में ‘आवारापन 2’ लीड कर रही है। फिल्म ने भारत में करीब 21.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि इसका इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन करीब 25.80 करोड़ रुपये रहा।
स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल?
फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर, खुशी हजारे और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।