अगर आपका बजट कम है और आप ऐसा फोन चाहते हैं जो सिर्फ कॉलिंग तक सीमित न हो, तो 1000 रुपये के अंदर कुछ अच्छे फीचर फोन उपलब्ध हैं। इन डिवाइसेज में बड़ी बैटरी, FM रेडियो, टॉर्च और डुअल SIM जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। वहीं, कुछ मॉडल 4G कनेक्टिविटी और UPI जैसी सुविधाएं भी देते हैं। यहां हम 5 ऐसे फीचर फोन की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें कम बजट में खरीदने पर विचार किया जा सकता है।
1. Nokia 105 Classic
999 रुपये की कीमत वाला Nokia 105 Classic उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें एक भरोसेमंद और आसान फीचर फोन चाहिए। इसमें 1.77 इंच की QQVGA स्क्रीन और S30+ प्लेटफॉर्म दिया गया है। फोन में 800mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह फुल चार्ज होने पर 18 दिनों तक स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है। इसके अलावा डुअल SIM, वायरलेस FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
2. HMD 100
अगर फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और डेली के बेसिक कामों के लिए करना है, तो HMD 100 भी एक बेटर ऑप्शन है। इसकी कीमत 999 रुपये है और इसमें 1.77 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में 800mAh की बैटरी, डुअल SIM, FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च मिलती है। इसमें 4MB RAM और 4MB ROM दी गई है, जो बेसिक फीचर फोन इस्तेमाल के लिए काफी है।
3. Lava Hero Shakti 2026
Lava Hero Shakti 2026 की कीमत करीब 988 रुपये है। इसमें 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेसोलुशन 160×128 पिक्सल है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काम कर सकती है। इसमें डुअल SIM के साथ FM रेडियो और टॉर्च भी मिलती है। फोन में 4MB RAM और 32GB तक स्टोरेज सपोर्ट का दावा किया गया है। इसकी मजबूत बॉडी इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बनाती है।
4. itel Ace 3 Heera
949 रुपये की कीमत में आने वाला itel Ace 3 Heera भी इस बजट में खास फीचर्स वाला फोन है। इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन और T9 कीपैड दिया गया है। फोन में 1000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें टॉर्च, वाइब्रेशन और वॉयस कमांड के लिए अलग शॉर्टकट बटन भी दिए गए हैं। इसका King Talker Voice Assistant हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करता है। साथ ही वायरलेस FM रेडियो, Bluetooth और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
5. Jio Bharat V4
अगर आपका बजट 1000 रुपये के आसपास है और आप 4G के साथ इंटरनेट और UPI का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Jio Bharat V4 पर विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत 899 रुपये है और इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में Jio UPI का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा JioCinema, JioChat और JioTV जैसे ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है। इस फीचर फोन से टीवी और फिल्में देखने के साथ चैटिंग और वॉयस मैसेजिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। Jio Bharat V4 में 128GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है और यह 23 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
नोट: कीमतें, ऑफर्स और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती हैं। खरीदने से पहले संबंधित मॉडल की मौजूदा कीमत और फीचर्स जरूर जांच लें।