महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

BSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लंबित परीक्षाओं की तिथि घोषित करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

प्रकाशित: 03-07-2026, 11:53 AM
BSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, लंबित परीक्षाओं की तिथि घोषित करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
शेयर करें:

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) कार्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और छात्र नेता पहुंचे। उन्होंने लंबे समय से लंबित परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित करने की मांग को लेकर आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि कई भर्ती परीक्षाएं करीब तीन वर्षों से लंबित हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

आयोग के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने बीएसएससी के सचिव और ओएसडी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग की कि लंबित परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाए और परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं पेपर लीक मुक्त तरीके से आयोजित कराई जाए।

आयोग ने तैयारी तेज होने का दिया आश्वासन

अभ्यर्थियों के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

10 से 15 दिन में तिथि नहीं आई तो होगा महाआंदोलन

छात्र नेता दिलीप ने चेतावनी दी कि यदि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई, तो बीएसएससी कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के छात्रों को एकजुट कर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क जाम भी किया जाएगा।

'लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर'

अभ्यर्थियों का कहना है कि लगातार हो रही देरी से लाखों युवाओं का करियर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार और बिहार कर्मचारी चयन आयोग से जल्द निर्णय लेकर परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की, ताकि अभ्यर्थियों की अनिश्चितता समाप्त हो सके।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: