महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

चंदौली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ishika Jain
प्रकाशित: 13-08-2026, 10:37 AM
चंदौली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
शेयर करें:

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के समइया पट्टीदारी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजू मुसहर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम को देखते ही शुरू की फायरिंग

बदमाश को पकड़ने के लिए SWAT, सर्विलांस और सैयदराजा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही राजू मुसहर ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी।

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हत्या-डकैती समेत कई मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, राजू मुसहर पर हत्या, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

टैग्स: #Uttar Pradesh News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: