महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

CM योगी का बिजनौर दौरा कल, जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

प्रकाशित: 16-07-2026, 06:48 AM
CM योगी का बिजनौर दौरा कल, जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बिजनौर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी वर्धमान डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। जनसभा स्थल से सीएम योगी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अफसरों को दिए गए दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: