Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को और स्मार्ट बनाते हुए Chrome ब्राउज़र में 'Select from Screen' नाम का नया फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को स्क्रीन पर मौजूद किसी भी हिस्से को चुनकर सीधे Gemini से उसके बारे में सवाल पूछने की सुविधा देता है। यह अनुभव काफी हद तक मोबाइल के लोकप्रिय 'Circle to Search' फीचर जैसा है।
क्या है 'Select from Screen' फीचर?
इस फीचर की मदद से यूजर्स स्क्रीन के किसी खास हिस्से को सेलेक्ट कर उसे सीधे Gemini प्रॉम्प्ट में जोड़ सकते हैं। इससे किसी जानकारी को कॉपी-पेस्ट या मैन्युअली टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्क्रीन का चयन करते ही Gemini उसी कंटेंट के आधार पर जवाब या सुझाव देगा।
कहां-कहां आएगा काम?
Google के मुताबिक, यह फीचर कई तरह के कामों में मददगार साबित होगा। जैसे—
- अलग-अलग स्नीकर्स की तुलना करके सबसे बेहतर विकल्प पूछना।
- किसी डायग्राम के खास हिस्से का आसान एक्सप्लेनेशन लेना।
- वेबसाइट या डिजाइन के किसी सेक्शन को री-डिजाइन करने के लिए सुझाव लेना।
- किसी विजुअल आइडिया को AI की मदद से बेहतर बनाना।
कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपके कंप्यूटर में Chrome का लेटेस्ट वर्जन है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने कंप्यूटर पर Google Chrome खोलें।
- ब्राउज़र के ऊपर Ask Gemini पर क्लिक करें।
- (+) Add आइकन पर क्लिक करें।
- Select from Screen विकल्प चुनें।
- स्क्रीन के जिस हिस्से के बारे में जानकारी चाहिए, उसके चारों ओर बॉक्स बनाएं।
- अब अपना सवाल या रिक्वेस्ट लिखकर Gemini से जवाब प्राप्त करें।
- सिलेक्शन मोड से बाहर निकलने के लिए Esc दबाएं।
जरूरत पड़ने पर आप सेलेक्ट किए गए बॉक्स का आकार और उसकी पोजिशन भी बदल सकते हैं।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
Google ने यह फीचर Chrome Version 149 के साथ रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिन यूजर्स के पास पहले से लेटेस्ट वर्जन मौजूद है, उन्हें नया फीचर देखने के लिए ब्राउज़र को एक बार रीस्टार्ट करना पड़ सकता है।
कैसे चेक करें Chrome अपडेट?
अगर आपको यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा है, तो Chrome को अपडेट करें।
Three-dot Menu → Settings → About Chrome
यहां जाकर आप लेटेस्ट अपडेट चेक और इंस्टॉल कर सकते हैं। अपडेट के बाद ब्राउज़र रीस्टार्ट करने पर नया 'Select from Screen' फीचर उपलब्ध हो सकता है।