मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को हवाई मार्ग से नालंदा के राजगीर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर निर्वाचन व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
5 जिलों के 500 BLO हुए संवाद कार्यक्रम में शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त के संवाद कार्यक्रम में सिर्फ नालंदा ही नहीं, बल्कि गया, नवादा, जहानाबाद और शेखपुरा जिले के BLO भी शामिल हुए। कुल 500 BLO ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से संवाद किया।
पहली बार नालंदा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
ज्ञानेश कुमार पहली बार नालंदा पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।
नालंदा खंडहर का भी किया अवलोकन
संवाद कार्यक्रम से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐतिहासिक नालंदा खंडहर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राचीन नालंदा के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी ली।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम उदिता सिंह समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
निर्वाचन व्यवस्था को लेकर अहम संवाद
BLO के साथ हुए इस संवाद को जमीनी स्तर पर चुनावी व्यवस्था को समझने और उसे बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और BLO के बीच सीधे संवाद का अवसर भी मिला।