उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव की सड़क की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। ‘GEN अल्फा’ के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर चंदूपुर गांव की सड़क की समस्या को लेकर आवाज उठाई थी।
चंदूपुर की खराब सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बच्चों के प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और शहर मुख्यालय से चंदूपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर अधिकारियों ने सड़क की समस्या और उनकी परेशानियों की जानकारी ली।
अधिकारियों ने जल्द पैचिंग शुरू कराने का दिया भरोसा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क के उस हिस्से को भी देखा, जिसका निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि सड़क के खराब हिस्से पर जल्द पैचिंग का काम शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण की उम्मीद
प्रशासन ने ग्रामीणों को जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बच्चों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन की सक्रियता से अब ग्रामीणों को सड़क की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।