महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के अफेयर की फिर चर्चा, एक जैसी लोकेशन ने बढ़ाया सस्पेंस

Ishika Jain
प्रकाशित: 08-08-2026, 12:53 PM
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के अफेयर की फिर चर्चा, एक जैसी लोकेशन ने बढ़ाया सस्पेंस
शेयर करें:

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने कथित अफेयर या लिंक-अप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच दोनों की हालिया वेकेशन तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

एक ही जगह की तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने करीब एक हफ्ते पहले पुणे के पानशेत स्थित 'विन ओवर वाटर्स' से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह मानसून का आनंद लेते, खुद खाना बनाते और हरियाली के बीच चाय का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं, संजीदा शेख ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं। दोनों ने अपनी तस्वीरों में एक-दूसरे को कहीं भी नहीं दिखाया, लेकिन फैंस ने तस्वीरों के बैकग्राउंड और लोकेशन में समानताएं नोटिस कर लीं।

फैंस बोले- लोकेशन तो एक ही है!

सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों को ध्यान से देखा तो उन्हें लगा कि हर्षवर्धन और संजीदा एक ही लोकेशन पर मौजूद थे। तस्वीरों के बैकग्राउंड और आसपास के माहौल में समानता को लेकर फैंस ने दोनों के रिश्ते पर फिर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

'चाय का दूसरा कप किसके लिए?'

हर्षवर्धन की पोस्ट में चाय का जिक्र और तस्वीरें भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'चाय का दूसरा कप किसके लिए है?' इस पर दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि यह संजीदा के लिए है।

फैंस ने कमेंट्स की लगाई झड़ी

हर्षवर्धन और संजीदा की पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आखिरकार यह कन्फर्म हो गया कि संजीदा हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड हैं, जबकि दूसरे ने दोनों की डेटिंग को लेकर सवाल किया। हालांकि, इन तस्वीरों और फैंस की अटकलों के बावजूद दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

फिर तेज हुईं अफेयर की अफवाहें

एक ही समय में एक जैसी लोकेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के कथित रिश्ते की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों स्टार्स कब अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं।

टैग्स: #Harshvardhan Rane #Sanjeeda Shaikh
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: