इंस्टाग्राम ने करीब 10 साल बाद अपने डिजाइन में एक छोटा लेकिन खास बदलाव किया है। कंपनी ने अपने Wordmark यानी इंस्टाग्राम नाम लिखने के स्टाइल को नया रूप दिया है। नया डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और मॉडर्न नजर आ रहा है। हालांकि, बदलाव सिर्फ इंस्टाग्राम के नाम लिखने के अंदाज में किया गया है। इंस्टाग्राम आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यहां लोग रील्स देखने से लेकर कंटेंट क्रिएशन भी कर रहे हैं, जिसके जरिए कमाई भी होती है। ऐसे में कंपनी का यह नया बदलाव यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
Instagram Wordmark का नया लुक
इंस्टाग्राम ने अपने Wordmark यानी नाम लिखने के अंदाज में बदलाव किया है। हालांकि, कंपनी ने पुराने डिजाइन की पहचान को पूरी तरह नहीं बदला, बस अक्षरों के मूल बनावट को बरकरार रखते हुए उनमें कुछ बदलाव किए हैं। इंस्टाग्राम के चीफ Adam Mosseri ने बताया कि ये डिजाइन लंबे समय से नहीं बदला गया था। इसी वजह से कंपनी ने इसे थोड़ा नया और फ्रेश लुक देने का फैसला किया।
नए और पुराने Wordmark में क्या है फर्क?
इंस्टाग्राम काफी समय से अपने फीचर्स और लुक में लगातार बदलाव कर रहा था। नया Wordmark भी इसी बदलाव का हिस्सा है। कंपनी ने पुराने कर्सिव स्टाइल को बरकरार रखा, लेकिन अक्षरों को थोड़ा नया और साफ लुक दिया गया है। इससे इंस्टाग्राम का नाम अब पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आता है और प्लेटफॉर्म के मौजूदा डिजाइन के साथ भी बेहतर मेल खाता है।
यूजर्स रिव्यू
इंस्टाग्राम के चीफ Adam Mosseri ने नए Wordmark को Threads पर शेयर किया और यूजर्स से इस बदलाव को लेकर उनकी राय भी पूछी। जैसा कि ऐसे बदलावों के साथ अक्सर होता है, नए डिजाइन को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स को नया लुक पसंद आ रहा है, तो कुछ पुराने डिजाइन को बेहतर मान रहे हैं।
कैमरा Icon में कोई बदलाव नहीं
इस बदलाव को लेकर एक बात साफ है कि इंस्टाग्राम ने अपना पूरा लोगो नहीं बदला, लेकिन कंपनी ने सिर्फ नाम लिखने के स्टाइल यानी Wordmark में बदलाव किया है। ऐप की पहचान वाला कैमरा आइकॉन पहले की तरह ही रहेगा। यानी इंस्टाग्राम ने अपनी पुरानी पहचान को बनाए रखते हुए सिर्फ उसे थोड़ा नया और फ्रेश लुक देने की कोशिश की है।