अगर आप Instagram पर नियमित रूप से पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए 'Replace Audio' नाम का नया फीचर रोलआउट किया है। इसकी मदद से अब यूजर्स अपनी पुरानी Feed और Carousel पोस्ट का ऑडियो बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबारा अपलोड किए बदल सकेंगे।
लाइक्स, कमेंट्स और रीच पर नहीं पड़ेगा असर
अब तक पोस्ट का म्यूजिक बदलने के लिए पूरी पोस्ट हटाकर दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच जैसी सभी एंगेजमेंट खत्म हो जाती थीं। लेकिन नए Replace Audio फीचर के साथ पोस्ट की सारी एंगेजमेंट सुरक्षित रहेगी और केवल ऑडियो ट्रैक बदलेगा।
कैसे करें Replace Audio फीचर का इस्तेमाल?
Instagram के अनुसार इस फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- जिस Feed या Carousel पोस्ट का म्यूजिक बदलना है, उसे खोलें।
- पोस्ट के ऊपर दाईं ओर मौजूद मेन्यू (दो लाइन/More Options) पर टैप करें।
- Edit विकल्प चुनें।
- इसके बाद Replace Audio पर टैप करें।
- अपनी पसंद का नया गाना या ऑडियो ट्रैक चुनें।
- नया ट्रैक सेव करते ही पोस्ट का ऑडियो अपडेट हो जाएगा, जबकि बाकी सभी एंगेजमेंट पहले की तरह सुरक्षित रहेगी।
क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए होगा फायदेमंद
यह नया फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी मदद से वे अपने पुराने कंटेंट को मौजूदा ट्रेंडिंग गानों के साथ अपडेट कर सकेंगे, बिना दोबारा पोस्ट किए। इससे पुराने पोस्ट को नया लुक मिलेगा और उन्हें वर्तमान ट्रेंड्स के अनुसार दोबारा प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सकेगा।