महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

लखनऊ में सफाई व्यवस्था पर मंत्री सुरेश खन्ना सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Ishika Jain
प्रकाशित: 13-08-2026, 11:10 AM
लखनऊ में सफाई व्यवस्था पर मंत्री सुरेश खन्ना सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
शेयर करें:

लखनऊ में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार सुबह नगर निगम के अधिकारियों और मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ जोन-3 और जोन-4 के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई इलाकों में नालियों में गंदगी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

नालियों की सफाई में लापरवाही, निलंबन के निर्देश

मंत्री के निरीक्षण के दौरान अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय और फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में सड़कों पर सफाई तो मिली, लेकिन नालियों की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। इस पर मंत्री ने सफाई नायकों और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित ठेकेदार कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने को कहा।

गोमती नगर में भी कर्मचारियों पर गिरी गाज

गोमती नगर वार्ड में नालियों की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर मंत्री ने सफाई नायक और सुपरवाइजर का पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘स्मार्ट सिटी’ के अनुरूप दिखना चाहिए लखनऊ

सुरेश खन्ना ने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी के अनुरूप साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखना चाहिए। उन्होंने गलियों में लटकते बिजली के तारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके समाधान के लिए चीफ इंजीनियर को पत्र लिखने की बात कही।

मेयर ने भी बरसात में सफाई को बताया जरूरी

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में नालियों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने पार्षदों को दिए गए विकास कार्यों के बजट को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि जनता से पूछा जाना चाहिए कि विकास के लिए जारी पैसा आखिर कहां खर्च हुआ।

टैग्स: #Uttar Pradesh News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: