महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

मधेपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया ध्वजारोहण

Ishika Jain
प्रकाशित: 15-08-2026, 01:07 PM
मधेपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया ध्वजारोहण
शेयर करें:

जिले के बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

एसपी के साथ मंत्री ने किया परेड निरीक्षण

ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने एसपी संदीप सिंह के साथ पैरेड वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान पुलिस और विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति से भरे प्रदर्शन किए।

डीएम समेत जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में डीएम अभिषेक रंजन, डीडीसी अनिल बसाक समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया।

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान व बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बीएन मंडल स्टेडियम में ध्वजारोहण करना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले समेत कई महापुरुषों के योगदान को याद किया। साथ ही भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामफल मंडल और जुब्बा सहनी के बलिदान को नमन किया।

मधेपुरा के वीरों को भी दी श्रद्धांजलि

मंत्री ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल और शहीद चुल्हाय यादव व बाजा साह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं का गिनाया लाभ

अपने संबोधन में मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में जिले के छात्र-छात्राओं को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बालक-बालिका साइकिल योजना, बिहार शताब्दी बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

DBT के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजी गई राशि

मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

टैग्स: #Independence Day 2026
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: