बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा के बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। एक्टर ने बताया कि उनकी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद मानती है और उन्हें एक दिव्य व्यक्तित्व की तरह देखती है।
'मोदी जी... मोदी जी' कहकर पहचानती है इवारा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि इवारा के पास साईं बाबा की एक किताब है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी छपी हुई है। वह तस्वीर देखकर 'मोदी जी... मोदी जी' कहती है और उन्हें तुरंत पहचान लेती है।
मोदी की तस्वीर पर चढ़ाती है लड्डू
सुनील शेट्टी ने बताया कि जब भी घर में गणपति के मंदिर से लड्डू लाए जाते हैं, इवारा उन्हें उठाकर किताब में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के सामने रख देती है। अभिनेता के मुताबिक, किसी ने उसे ऐसा करना नहीं सिखाया है। उन्होंने कहा, "न मैंने और न ही परिवार में किसी ने उसे ऐसा करने के लिए कहा। वह खुद ऐसा करती है। कुछ न कुछ खास जरूर है।"
'उनमें कुछ मैजिकल है'
एक्टर ने इंटरव्यू में कहा, "अगर कोई नेता मुझे प्रेरित करता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। मैं अपने देश से प्यार करता हूं और उनमें कुछ अलग बात है। मेरी पोती भी बिना किसी सिखाए उन्हें पहचानती है और सम्मान देती है। मुझे लगता है कि उनमें कुछ मैजिकल जरूर है।"
नातिन के साथ बिताते हैं खास समय
सुनील शेट्टी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह 5:30 से 7 बजे तक जिम में वर्कआउट करते हैं और इसके बाद अपना अधिकतर समय नातिन इवारा के साथ बिताते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, घर लौटकर अपनी नातिन के साथ समय बिताना उनके दिन का सबसे सुखद पल होता है।
मार्च में मनाया गया इवारा का पहला जन्मदिन
बता दें कि अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बेटी इवारा का पहला जन्मदिन मनाया था। कपल ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। तस्वीरों में 'इवारा का पहला जन्मदिन' लिखा केक और रंग-बिरंगे गुब्बारे नजर आए थे।
2023 में हुई थी अथिया और केएल राहुल की शादी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद 2025 में दोनों ने बेटी इवारा का स्वागत किया।