महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात, 17 दिन से लापता छोटेलाल का घर के पास गड्ढे में मिला कंकाल

Ishika Jain
प्रकाशित: 14-08-2026, 01:59 PM
रायबरेली में सनसनीखेज वारदात, 17 दिन से लापता छोटेलाल का घर के पास गड्ढे में मिला कंकाल
शेयर करें:

जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 जुलाई से लापता चल रहे छोटेलाल का कंकाल उसके घर से महज 50 मीटर दूर एक गड्ढे से बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पत्नी और बेटी पर हत्या का आरोप

मृतक के बेटे सतीश ने पहले पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो शक के आधार पर मृतक की पत्नी केशकली और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

निशानदेही पर खुदवाया गया गड्ढा, मिला कंकाल

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी पत्नी और बेटी की निशानदेही पर घर के पास स्थित गड्ढे की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान वहां से मानव कंकाल बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पूछताछ में सामने आए कई राज

पुलिस का कहना है कि हिरासत में ली गई पत्नी और बेटी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। हत्या की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल जारी है।

टैग्स: #Uttar Pradesh News
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: