महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

'प्रलय' की शूटिंग शुरू, 'धुरंधर' के बाद अब जॉम्बी थ्रिलर में दिखेंगे रणवीर सिंह

प्रकाशित: 17-08-2026, 02:38 PM
'प्रलय' की शूटिंग शुरू, 'धुरंधर' के बाद अब जॉम्बी थ्रिलर में दिखेंगे रणवीर सिंह
शेयर करें:

'धुरंधर' और उसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह रुके नहीं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। इस बार रणवीर एक ऐसी फिल्म में नजर आएंगे जिसमें जिंदा बचने की कहानी दिखाई जाएगी।

फिल्म की कहानी क्या है?

'प्रलय' की कहानी सिर्फ इस चीज़ पर आधारित नहीं है कि दुनिया खत्म होने वाली है, बल्कि ये एक जॉम्बी मूवी है। ये एक जानलेवा बीमारी के ऊपर आधारित है। मूवी में ये दिखाया गया है कि मुंबई आने वाले समय में कैसे दिखेगा। कहानी के मुख्य किरदार एक पति-पत्नी हैं, जो इस बीमारी से भरे शहर में अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिर्फ एक्शन मोड में नज़र नहीं आएंगे बल्कि डर और हिम्मत के भाव भी दर्शाएंगे। 

जय मेहता की डेब्यू फिल्म 

इस रोमांचक मूवी 'प्रलय' के डायरेक्टर जय मेहता हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। वे मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे हैं। इससे पहले जय 'स्कैम 1992' नाम की सीरीज में काम कर चुके हैं और 'लुटेरे' नाम की सीरीज भी बनाई है। इतनी बड़ी फिल्म से करियर की शुरुआत करना कोई आसान बात नहीं है।

कल्याणी प्रियदर्शन का हिंदी डेब्यू 

इस फिल्म से साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन अपने हिंदी फिल्म करियर की नींव रख रही हैं। इससे पहले कल्याणी को 'लोकाह' नाम की फिल्म में देखा गया था, जिसके लिए उन्हें बहुत तारीफ भी मिली। अब वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ काम करेंगी। दोनों की यह जोड़ी दर्शकों के लिए बिल्कुल नई है और वे बेसब्री से फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। 

फिल्म को मिला बड़ा बजट

फिल्म को एक  रीयलिस्टिक लुक देने के लिए मेकर्स पूरी मेहनत कर रहे हैं और ज़्यादा से ज़्यादा रियल लोकेशंस पर शूट भी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को 300 करोड़ का बजट दिया गया है। 'धुरंदर' के बाद ये मूवी रणवीर सिंह की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। पहले इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी थी, लेकिन बाद में इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया। रणवीर इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, यानी फिल्म बनाने में भी उनका एक एहम किरदार है।

खत्म हुआ शूटिंग शुरू होने का इंतजार 

इतनी बड़ी फिल्म बनाना आसान काम नहीं है। टीम ने कई महीनों तक इस फिल्म की तैयारीयां की हैं। बड़े-बड़े एक्शन सीन प्लान किए गए हैं  और सारी तैयारियां पूरी की गईं। इसलिए शूटिंग की यह शुरुआत टीम के लिए एक बड़ी बात मानी जा रही है। 'धुरंधर' फिल्मों का आदित्य धर ने डायरेक्शन किया था। इसमें रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े एक्टर भी थे और दोनों फिल्मों ने खूब कमाई की। अब उसी कामयाबी के बाद रणवीर एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म कर रहे हैं, जिसमें लड़ाई किसी दुश्मन से नहीं बल्कि जिंदा रहने की है।

टैग्स: #Ranveer Singh
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: