महुआ खबर - Latest News & Updates | महुआ खबर | mahua Khabar
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

बदले लुक पर उठे सवाल, सोहेल खान ने बताया क्यों घटा वजन?

Ishika Jain
प्रकाशित: 17-08-2026, 11:26 AM
बदले लुक पर उठे सवाल, सोहेल खान ने बताया क्यों घटा वजन?
शेयर करें:

अभिनेता और प्रोड्यूसर सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘द अलायंस’ की रैप-अप पार्टी में उनका वजन काफी कम नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, तो कुछ ने दावा किया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने Ozempic जैसी दवाओं का इस्तेमाल किया होगा। अब सोहेल खान ने इन सभी अटकलों पर खुद सफाई दी है।

रियलिटी शो के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में सोहेल खान ने बताया कि ‘द अलायंस’ में शामिल होने के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला रियलिटी शो था और शुरुआत में उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया जैसी परेशानी महसूस हुई।

सोहेल के मुताबिक, शो में आने के पहले ही सप्ताह में उन्हें पेट से जुड़ी परेशानी भी हुई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

कंटेस्टेंट्स ने दिया पूरा साथ

सोहेल ने बताया कि खराब तबीयत के बावजूद शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उनका पूरा ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स से मिले प्यार और अपनापन की वजह से वह करीब पांच हफ्ते तक शो में टिके रहे

वजन कम करने के पीछे नहीं थी कोई दवा

अपने वजन कम होने को लेकर सोहेल खान ने साफ किया कि उन्होंने किसी दवा या फैट बर्नर का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बताया कि शो के टास्क और चुनौतियों में पूरी तरह हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपने खान-पान पर नियंत्रण किया।

'न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर'

सोहेल ने वजन घटाने की अटकलों पर साफ शब्दों में कहा कि इसमें ओजेम्पिक या किसी फैट बर्नर का कोई रोल नहीं था। उनके मुताबिक, उन्होंने सिर्फ अपनी डाइट पर ध्यान दिया और शो के दौरान मिले प्यार और अपनापन को सबसे बड़ी वजह बताया।

सलमान खान के सामने भी हुई थी वजन घटने की चर्चा

शो के दौरान जब उनके भाई और अभिनेता सलमान खान ‘द अलायंस’ में पहुंचे थे, तब भी सोहेल के वजन कम होने की चर्चा हुई थी। उस दौरान सोहेल ने बताया था कि उन्होंने करीब 12 किलो वजन कम किया है

हाल ही में खत्म हुआ 'द अलायंस'

Amazon Prime Video का रियलिटी शो ‘द अलायंस’ हाल ही में खत्म हुआ है। शो की विजेता मिनी माथुर बनीं, जबकि कुणाल खेमू ने इसे होस्ट किया। शो में कुशाल टंडन, जैद दरबार, अली गोनी, वंशज सिंह, रूही दोसानी, नीति टेलर और सोहेल खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था।

टैग्स: #Sohail Khan
0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: