सनी देओल बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने पान मसाला का ऐड करने से मना कर दिया। उनके अलावा और भी कई एक्टर्स हैं जिन्होंने पान मसाला ऐड को करने से साफ़ इंकार किया था। वहीं अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स पान मसाला के ऐड को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच में सामने आया है कि ये स्टार्स बैन हुए 'पान मसाला' की ऐड कर रहे थे। इन सबके बीच एक्टर सनी देओल ने इंटरव्यू में कहा कि वो कभी ऐसे प्रोडक्ट के प्रमोशन नहीं करते हैं। कई फेमस एक्टर्स ने करोड़ों की डील को ठुकरा दिया था।
सनी ने करोड़ों की ऐड से क्यों किया इंकार?
सनी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बहुत से को-एक्टर्स को पान मसाला और गुटखा के ऐड करते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने ऐसे ऐड कभी नहीं किए। उन्होंने कहा, "मैं पान मसाला का ऐड नहीं करता और न ही कभी करूंगा, मुझे ऐसे पान मसाला और गुटखा जैसी चीज़ों का प्रमोशन करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीज़ों का प्रमोशन करना चाहिए।"
अक्षय कुमार ने क्यों मांगी थी माफ़ी?
अक्षय कुमार ने अजय देवगन के साथ पान मसाला का ऐड शूट किया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। एक्टर अक्षय कुमार ने बाद में परेशान होकर सोशल मीडिया पर लोगों से माफ़ी मांगी और कहा कि वो ब्रांड के साथ अब काम नहीं करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस ऐड से जितने भी पैसे कमाए हैं वो ‘एक नेक’ काम के लिए दान कर देंगे।
रणवीर सिंह ने भी क्यों किया था ऐड से इंकार?
रणवीर सिंह ने भी पान मसाला के ऐड से साफ इंकार किया था। रणवीर ने बताया कि उनसे जो ऐड शूट करवाया जा रहा था उन्हें उसकी जानकारी नहीं थी। जब उन्हें पता चला कि जिस ऐड की उन्होंने शूटिंग की थी, वो एक 'सरोगेट एडवरटाइजिंग' थी। उसके बाद उन्होंने उस कैंपेन से खुद को अलग कर लिया और जो पैसे उन्हें मिले थे वो भी उन्होंने वापिस कर दिए थे।
अमिताभ ने ट्रोल होने के बाद किया ऐड से इंकार
अमिताभ बच्चन ने 'सिल्वर कोटेड इलाइची' को प्रमोट किया था, उसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपने आपको इस कैंपेन से अलग कर लिया था।
अनिल कपूर ने करोड़ों की डील को ठुकराया
अनिल कपूर को पान मसाला की तरफ से 10 करोड़ की डील मिली थी। जिसके बारे में सुनकर उन्होंने इससे साफ़ इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि सारे फैंस हमें देखते हैं, हमसे कुछ सीखते हैं, आम दर्शकों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है। अनिल कपूर को लगता है कि पैसे के लिए ऐसे प्रमोशन नहीं करने चाहिए, जो सेहत को नुकसान पंहुचा सकते हैं।