The Traitors Season 2 शुरुआत से ही शो बड़ा रोमांचक है। शो की शुरुआत जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होस्ट करण जौहर के साथ हुई थी, लेकिन गेम शुरू होने के कुछ ही समय बाद कई खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया है। सिर्फ तीन एपिसोड में चार कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं।
21 कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ था आगाज
शो की शुरुआत कुल 21 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भरोसा करते हुए गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ट्रेटर्स की मौजूदगी ने खेल को और मुश्किल बना दिया है। कंटेस्टेंट्स के लिए ये समझना चुनौती बन गया है कि किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं।
मजबूत हुई ट्रेटर्स की टीम
इस सीजन में Kullu, Harman और Krystal D'Souza को ट्रेटर्स बनाया गया है। इन खिलाड़ियों को गेम में एलिमिनेशन की पावर दी गई है। जिसके बाद उन्होंने Shahniel Gill को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस तरीके से ट्रेटर्स की टीम मजबूत होती नजर आ रही है और बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा बढ़ गया है।
Malika Sherawat पर उठे सवाल
गेम के दौरान Malika Sherawat भी शक के घेरे में आ गईं। शो में लगातार बदलती स्ट्रेटेजी के बीच कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे से भरोसा हटता हुआ नज़र आ रहा है। ऐसे में किसी खिलाड़ी की एक गलती उस पर भारी पड़ सकती है।
3 एपिसोड और 4 एलिमिनेशन
शो के तीसरे एपिसोड के अंत तक चार कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं। जिसमें Harman और Karan Singh Magic के नाम शामिल हैं। सिर्फ तीन एपिसोड में चार खिलाड़ियों का बाहर होना दिखाता है कि इस बार गेम कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और खिलाड़ियों को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ेगा।
अब अगली बारी किसकी ?
चार कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद अब सभी बेताबी से अगले एपिसोड का इंतज़ार कर रहे हैं। सवाल यही है कि अगला कौन- सा खिलाड़ी ट्रेटर्स के निशाने पर आएगा? और यह जानना भी दिलचस्प होगा कि असली मास्टरमाइंड कौन बनकर सामने आता है।