'बिग बॉस 20' में कौन-कौन दिखाई देगा, ये सवाल इस वक्त सभी फैंस के मन में उठ रहा है। अभी तक कई ऐसे नाम सामने आ चुके हैं जिनके शो में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या किसी भी कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया। इसी बीच अब 'बिग बॉस 20' का पहला कंटेस्टेंट कन्फर्म हो चुका है। एक नाम है जो काफी समय से चर्चा में था, अब उनके सलमान खान के शो में आने की रूमर्स कन्फर्म हो चुकी हैं। 'बिग बॉस 20' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम है ईशा रिखी, जो इस वक्त अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं।
बादशाह की एक्स वाइफ लेंगी सलमान के शो में एंट्री
आपको बता दें, ईशा रिखी और बादशाह ने 1 सितम्बर को ही अपना तलाक कन्फर्म किया है। दोनों की शादी में काफी समस्याएं आ रही थीं, जिसके चलते शादी में कुल 5 महीने बाद ही दोनों ने पब्लिकली अलग होने का ऐलान कर दिया। अब तलाक के बाद ईशा रिखी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये भी कन्फर्म कर दिया कि वो 'बिग बॉस' के इस सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। वो चाहती हैं कि ऑडियंस को पता चले कि असल में वो कौन हैं और कैसी हैं। अभी तक लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। इस शो में वो अपनी असली पर्सनालिटी और अलग-अलग शेड्स फैंस को दिखा सकती हैं।
ईशा रिखी ने रिवील किया अपना गेम प्लान
ईशा रिखी ने 'बिग बॉस 20' में अपने गेम प्ले को लेकर भी बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इरादा रियल रहने का है। यानी वो जो असल में हैं, वही बनकर शो में नजर आएंगी और कोई दिखावा नहीं करेंगी। ईशा रिखी का दावा है कि वो ईमानदारी से गेम खेलेंगी और इस शो को जीतेंगी। ईशा रिखी से इस दौरान बादशाह को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि अगर बाकी सीजन की तरह इस बार भी एक्स पार्टनर को शो में लेकर सामने खड़ा कर दिया तो क्या होगा? इस पर ईशा ने कहा कि जो होगा देख जाएगा। उन्होंने इस बारे में कोई प्लानिंग नहीं की है।
मां के लिए ईशा जीतेंगी टॉफी
ट्रॉफी को लेकर भी ईशा ने एक खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो 'बिग बॉस' में अपनी मां के लिए जा रही हैं और उन्हीं के लिए वो ट्रॉफी भी जीतेंगी। दूसरी तरह उन्हें इस बात की चिंता भी सता रही है कि कहीं वो अपनी इमोशनल साइड की वजह से खुद को चोट न पहुंचा लें। दरअसल, वो काफी इमोशनल इंसान हैं और गेम में दोस्ती के कारण वो हर्ट हो सकती हैं।