पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अपने ब्रेकअप के कारण को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जबसे हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम रियाज से अलग होने का कारण बताते हुए, उन पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने का आरोप लगाया है, ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में विशाल आदित्य सिंह ने भी इस मामले पर कमेंट किया तो आसिम भड़क गए। इस दौरान हिमांशी ने विशाल के पोस्ट पर कमेंट कर सबका अटेंशन एक बार फिर ग्रैब कर लिया। अब वो एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही हैं। 

हिमांशी खुराना का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल 

अपनी लव लाइफ को लेकर हिमांशी खुलकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। हिमांशी खुराना ने अपने दर्द को बयां करने के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। ऐसा लग रहा है जैसे हिमांशी इस पोस्ट में अपनी तुलना द्रौपदी से कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि हिमांशी खुराना ने अपने और द्रौपदी के बीच क्या सामान्य बताया है। हिमांशी खुराना ने अपने लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, 'द्रौपदी के अपमान के बाद, वो पूरी सभा को श्राप देना चाहती थीं। गांधारी ने उनसे गुजारिश की कि वो माफ कर दें।'

द्रौपदी और गांधारी की सुनाई कहानी 

हिमांशी खुराना ने आगे लिखा, 'लेकिन सालों बाद, जब गांधारी ने खुद अपने ही बेटों को खो दिया, तो उनका दुख गुस्से में बदल गया और उन्होंने खुद कृष्ण को श्राप दे दिया। और शायद लोगों के बारे में यही सबसे कड़वी सच्चाई है। जब दर्द आपका होता है, तो वे आपको माफ करने, समझदारी दिखाने, गुस्से पर कंट्रोल करने को कहते हैं और बड़ी तस्वीर देखने की सलाह देते हैं। लेकिन जब दर्द उनका अपना हो जाता है, तो अचानक नियम बदल जाते हैं।'

क्या है पोस्ट का मतलब?

एक्ट्रेस ने कहा, 'जब लोग आपका खून बहता हुआ देखते हैं, तो वो समझदारी की बातें करते हैं। जब उनका खुद का खून बहना शुरू होता है, वो अपनी कही सारी बातें भूल जाते हैं।' इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हिमांशी खुराना यहां भी अपने ब्रेकअप की ही बात कर रही हैं। लोग उन्हें इसे भूलकर आगे बढ़ने और एक्स पार्टनर को माफ करने की सलाह देते हैं और यही हिमांशी और द्रौपदी के बीच कॉमन नजर आ रहा है।