'बिग बॉस 20' शुरू होने ही वाला है और अब पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ आसिम रियाज, हिमांशी खुराना और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल मीडिया पर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, तो दूसरी तरफ अब तान्या मित्तल का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस तो क्या उनकी को-स्टार कुनिका सदानंद भी हैरान रह गईं। आपको बता दें, ये मामला तान्या मित्तल और नीलम गिरी की अनबन से जुड़ा हुआ है। 'बिग बॉस 19' में ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बनी थीं और शो खत्म होते ही इनकी दोस्ती भी टूट गई।
तान्या ने दुश्मनी भूल नीलम को किया बर्थडे विश
तान्या मित्तल ने नीलम को इंस्टाग्राम से अनफॉलो तक कर दिया था और साथ ही मीडिया में उनके खिलाफ बयान तक दिए। नीलम ने कई बार तान्या की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन तान्या ने हर बार उन्हें ठोकर ही मारी। वहीं, अब करीब 1 साल बाद तान्या ने सोशल मीडिया पर नीलम के लिए पोस्ट शेयर किया है। तान्या ने नीलम के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इन दोनों की 'बिग बॉस' से जुड़ी मीठी यादें हैं। ये पोस्ट तान्या ने खास नीलम को बर्थडे विश करने के लिए लिखा है।
नीलम के लिए तान्या मित्तल का इमोशनल मैसेज
उन्होंने बेहद प्यार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'डिअर चुगली पार्टनर, आज का दिन तो मैं कभी भूल ही नहीं सकती। सच बताऊं, तेरे बर्थडे पर शायद तुझसे ज्यादा खुश मैं थी। वो डांस तेरे लिए, तरबूज वाला केक, वो छोटी-छोटी बातें... सब आज भी याद हैं। मेरे लिए बिग बॉस का घर, घर ही तुझसे था। तूने मुझे लैशेस लगाना सिखाया, मुझे "रामू काका" बनाया और सबसे बड़ी बात- मेरे बारे में कुछ भी ना जानते हुए भी तूने बहुत दिन तक कोशिश की कि मेरे खिलाफ ना हो। आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं। सच में, मैं कहूं या ना कहूं, तेरी बहुत याद आती है यार। बहुत ज्यादा। कभी-कभी बिग बॉस की यादें आती हैं तो सबसे पहले तेरा चेहरा याद आता है।'
View this post on Instagram
A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)
नीलम ने तान्या के पोस्ट पर किया कमेंट
तान्या ने अपने इस इमोशनल पोस्ट में आगे लिखा, 'और ये दुनिया कभी नहीं समझ पाएगी कि तेरे साथ बैठकर चुगली करने से बड़ा सुख कोई है ही नहीं। वो हमारी अंतहीन बातें, हर चीज पर कमेंट्री और फिर बिना वजह हंसना...उस सुकून का कोई मुकाबला ही नहीं है। तू मेरे लिए पूरे बिग बॉस की सबसे खास, सबसे महत्वपूर्ण और सबसे प्यारी सदासया रहेगी, हमेशा और ये बात कभी नहीं बदलेगी। हैप्पी बर्थडे, नीलम। रामजी तुझे दुनिया की सारी खुशियां दें, क्योंकि तू उन सबकी हकदार है।' अब इस पोस्ट पर नीलम ने भी कमेंट किया है। नीलम ने लिखा, 'तुमने आज मुझे रुला दिया। सच बताऊ तानिया मैं खुद तुझे बहुत याद कर रही थी। बहुत याद आ रही थी तेरी, तुझे पता है ना मैं तुझसे कितना प्यार करती हूं। बिग बॉस के घर में बहुत सारी यादें हैं अपनी और मेरे जन्मदिन के दिन जो तुमने मेरे लिए किया, मैं कभी नहीं भूलूंगी। छोटू तू मेरे दिल में हमेशा है, मेरी बेस्टी, चुगली पार्टनर, मेरी दोस्त, मेरी सखी, मेरी सहेली, मेरे बहना, आई लव यू तान्या।'
कुनिका भी हुईं इमोशनल
इन दोनों का प्यार देखते ही कुनिका ने भी कमेंट किया, 'मैं तान्या का मैसेज और नीलू का रिप्लाई देखकर बहुत खुश हूं, हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए। अब तो नया सीजन भी आने वाला है कल से। अब मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपके मधुर मिलाप का वीडियो देखूंगी। बहुत प्यार। एक बार फिर से जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची नीलमवा।' अब फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।