आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हुए कई साल बीत गए हैं। वैसे तो साल 2023 में ही इन दोनों ने ऑफिशियली अपना रिश्ता खत्म कर दिया था, लेकिन आज भी ब्रेकअप के कारण को लेकर तमाशा जारी है। असीम ने तो इस मामले पर चुप्पी साध ली, लेकिन हिमांशी खुराना वक्त-वक्त पर एक्स बॉयफ्रेंड को टारगेट कर रही हैं। हिमांशी खुराना ने हाल ही में आसिम रियाज पर संगीन आरोप लगाया था कि वो उनपर धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहे थे। इसके बाद आसिम रियाज ने न सिर्फ हिमांशी को झूठा बताया बल्कि उनके खिलाफ सबूत पेश करने की धमकी तक दे डाली। 

आसिम रियाज पर हिमांशी ने दागा निशाना?

अब आसिम और विशाल आदित्य सिंह का पंगा भी शुरू हो गया है। विशाल आदित्य सिंह ने भी आसिम और हिमांशी के ब्रेकअप पर एक बार फिर बात करके इस कंट्रोवर्सी को हवा दे दी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस चल रही है और उसमें हिमांशी भी अपनी रोटियां सकती हुई नजर आ रही हैं। हिमांशी खुराना ने न सिर्फ विशाल के उस पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें विशाल आसिम को ट्रोल कर रहे थे, बल्कि अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तीखा हमला करते हुए पोस्ट शेयर किया है। हिमांशी ने बिना नाम लिए आसिम को निशाना बनाया है। 

बिना नाम लिए मारा ताना 

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक इमेज पोस्ट की है। इसमें उनका चेहरा तो पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा, लेकिन हिमांशी का हेयरकट जरूर दिख रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'माइली सायरस की ये बात मुझे बहुत सही लगी: मैंने तुम्हारे बारे में बुरा नहीं कहा। मैंने बस उस बारे में बात की जो तुमने मेरे साथ किया। अगर इससे तुम खराब दिखते हो, तो यह तुम्हारे और तुम्हारे बर्ताव की बात है क्योंकि अपने अनुभव के बारे में सच बताना कड़वाहट नहीं है, यह तो क्लैरिटी है।'

हिमांशी खुराना का पोस्ट हुआ वायरल 

हिमांशी खुराना ने आगे लिखा, 'और मैं किसी की इमेज बचाने के लिए जिम्मेदार नहीं हूं, जब उन्हें मेरी शांति भंग करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। कभी-कभी सच कड़वा लगता है क्योंकि किसी को खामोशी से फायदा हो रहा होता है।' अब हिमांशी के इस पोस्ट को फैंस आसिम रियाज से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये मामला इतनी आसानी से शांत नहीं होने वाला।