'बिग बॉस 13' के एक्स कंटेस्टेंट्स विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गई है। ये दोनों सबके सामने अब एक-दूसरे को नीचा दिखाने से भी पीछे नहीं हट रहे। विशाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के ब्रेकअप पर कमेंट किया और इसी के बाद एक नई कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। हिमांशी खुराना को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के बाद अब आसिम रियाज के निशाने पर विशाल आदित्य सिंह आ गए हैं। आसिम ने एक पोस्ट शेयर कर विशाल को मधुरिमा तुली से मिली वो पैन पिटाई याद दिला दी, जिसे पूरा देश आज भी नहीं भूल पाया है। साथ ही उन्होंने विशाल के लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने तक की बात कह दी। अब इस बेइज्जती के बाद विशाल आदित्य सिंह का रिएक्शन भी सामने आ गया है।
विशाल आदित्य सिंह ने दिया आसिम को जवाब
विशाल आदित्य सिंह ने भी सोशल मीडिया पर आसिम रियाज को करारा जवाब दे डाला है। उन्होंने आसिम रियाज को बेइज्जत करने में कोई कसार नहीं छोड़ी है। विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सबका अटेंशन ग्रैब कर रहा है। विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज को टारगेट करते हुए लिखा, 'एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट बस यही है आपकी पहचान और यही रह जाएंगे आप। तो आसिम भाई प्लीज Keep Calm और बोलो जय श्री राम।'
साइकेट्रिस्ट वाले ताने पर विशाल ने आसिम को दिखाया नीचा
विशाल आदित्य सिंह इतने में ही नहीं रुके। उन्होंने साइकेट्रिस्ट वाले ताने का भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। विशाल ने आगे लिखा, 'साइकेट्रिस्ट का नंबर याद से भेज दियो। मैं तुझे सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और उसके साथ एक जिम का कूपन भी।' विशाल ने आगे लिखा, 'भाई इंजेक्शन से सिर्फ बॉडी बनती है, दिमाग के लिए भी कुछ देखो।' विशाल आदित्य सिंह ने अपने इस पोस्ट में आसिम रियाज के टैलेंट, म्यूजिक और बॉडी सबका मजाक बना दिया है।
कंट्रोवर्सी पर क्या बोलीं हिमांशी खुराना?
आखिर में उन्होंने आसिम को लेकर लिखा, 'आर्ट (रैप) = 0% और बकवास का टैलेंट = 100%' अब इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इसी बीच आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशा खुराना का भी इस पोस्ट पर रिएक्शन सामने आ गया है। हिमांशी ने हंसते हुए कमेंट में लिखा, 'आपको भी क्या पड़ी थी पॉडकास्ट में जाकर बोलने की, जरूरत नहीं थी पॉडकास्ट में बोलने की।'