'बिग बॉस 20' शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। जैसे-जैसे शो की प्रीमियर डेट पास आ रही है फैंस के दिल की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। ये एक ऐसा रियलिटी शो है जिसका इंतजार फैंस पूरा साल करते हैं। इंडिया में 'बिग बॉस' का क्रेज काफी ज्यादा है। ऐसे में इस साल ये शो कुछ ऐसा करने वाला है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। 'बिग बॉस' इस बार इतिहास रचने के लिए है। अब इस साल क्या नया होगा जो अभी तक नहीं हुआ? चलिए ये भी जान लेते हैं।
'बिग बॉस 20' होगा ग्लोबल!
दरअसल, 'बिग बॉस' से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल BB Tak ने एक अहम जानकारी शेयर की है। इस सोशल मीडिया हैंडल पर बताया गया है कि इस बार 'बिग बॉस' ग्लोबल होने वाला है। अब तक ये शो भारत के अलग-अलग हिस्सों में टेलीकास्ट होता था। हालांकि, इस बार ये शो अपनी इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचने के लिए तैयार है। पहली बार 'बिग बॉस' यूके, कनाडा और सिंगापुर की ऑडियंस तक पहुंचने वाला है और ये सब जियो हॉटस्टार की मदद से होगा।
View this post on Instagram
A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)
'बिग बॉस' के सभी 6 एडिशन्स इंटरनेशनली होंगे स्ट्रीम
इतना ही नहीं जियो हॉटस्टार पर यूके और कनाडा में चौबीसों घंटे लाइव फीड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हिंदी के साथ-साथ 'बिग बॉस' के सभी 6 एडिशन्स भी इंटरनेशनली स्ट्रीम होंगे। यानी 'बिग बॉस 20' के साथ ही ये शो ग्लोबल हो जाएगा, जिससे शो की TRP और फैंस की गिनती में भी इजाफा होगा। अब ये सलमान खान के विदेशी फैंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें, इन तीनों देशों में कई भारतीय बसे हुए हैं। ऐसे में अब वो लोग भी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ला लुत्फ उठा सकते हैं।
'बिग बॉस' में मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
वहीं, दूसरी तरफ शो को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। हालिया प्रोमो में सलमान खान ने फैंस को बताया है कि इस बार घर में डबल हंगामे होंगे। घरवालों को 2 जिंदगियां मिलेंगी, जो कि बिग बॉस में एक्स्ट्रा जीवनदान का वरदान होगा। अब एक्स्ट्रा मौका, एक्स्ट्रा ड्रामा और एक्स्ट्रा धोखा शो में देखने को मिलने वाला है। शो का ये कांसेप्ट काफी नया लग रहा है।