'बिग बॉस 13' अब तक का सबसे आइकोनिक सीजन रहा है। इस शो को खत्म हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन फैंस पर आज भी इस शो और इस दौरान बने रिश्तों का खुमार बरकरार है। साथ ही 'बिग बॉस 13' में जो दुश्मनियां हुई थीं वो भी आज तक कायम नजर आती हैं। कई लोगों के आपसी रिश्ते अब बदल चुके हैं। खासकर आसिम रियाज ने जो 'बिग बॉस' के घर में रिश्ते बनाये वो ताश की तरह बिखर गए। हाल ही में आसिम और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने पब्लिक्ली एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब उनका विशाल आदित्य सिंह से भी पंगा हो गया।
विशाल आदित्य सिंह पर क्यों भड़के आसिम?
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' में तो विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज एक ही ग्रुप का हिस्सा थे, लेकिन अब दोनों के बीच दुश्मनी नजर आ रही है। दरअसल, विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया। हिमांशी ने धर्म परिवर्तन को लेकर आसिम पर जो आरोप लगाए थे, उस पर विशाल ने दावा किया कि हिमांशी पहले दिन से जानती थीं कि आसिम मुस्लिम हैं तो फैसला पहले ले लेना चाहिए थे। उनका कहना है कि दोनों ही पक्षों ने कुछ न कुछ गलत किया होगा, तभी रिश्ता कई ससाल बाद टूटा है।
आसिम रियाज ने पोस्ट में सुनाई खरीखोटी
विशाल को अपनी लव लाइफ पर पब्लिक्ली डिस्कशन करता देख आसिम रियाज को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल दी। आसिम रियाज ने लिखा, 'विशाल, नेशनल टीवी पर एक्स गर्लफ्रेंड के हाथों पैन से पिटाई खाना कुछ परमानेंट डैमेज छोड़ देता है। हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी अटेंशन चाहिए, तो मीडिया और पॉडकास्ट में घटिया हरकत करने से अच्छा मुझे DM कर लो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए सबसे अच्छा साइकेट्रिस्ट ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।'
सोशल मीडिया पर भड़ी हलचल
आसिम के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। जिस तरह से उन्होंने रिएक्ट किया है फैंस भी एक करारे जवाब के इंतजार में बैठे हैं। ऐसा लग रहा है शो भले ही सालों पहले खत्म हो गया था, लेकिन मसाला और एंटरटेनमेंट आज भी वैसा ही मिल रहा है। आसिम और विशाल आदित्य सिंह की दुश्मनी अब गहराती हुई नजर आ रही है।