उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी सोसाइटी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ अपनी एक प्रॉब्लम शेयर की है। उर्फी जावेद ने अब सोशल मीडिया पर 'टी' शेयर की है। उन्होंने अपनी सोसाइटी के एक नए लॉ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उर्फी जावेद की सोसाइटी में कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे वो तंग आ चुकी हैं और मामला इतना बढ़ गया कि उर्फी को वकील तक की मदद लेनी पड़ी।
उर्फी सोसाइटी के नए नियम से हुईं परेशान
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि उनकी सोसाइटी ने एक नया लॉ लागू किया है। इसके मुताबिक कोई भी शख्स रात 10 बजे के बाद ओनर के ईमेल के बिना सोसाइटी में नहीं घुस सकता।' इस रूल को देखकर उर्फी जावेद को ऐसा लग रहा है कि वो अपने पापा के घर वापस चली गई हैं क्या? उनके खुद के घर पर रात 10 बजे के बाद कोई आ ही नहीं सकता, अगर ओनर ने सोसाइटी को ईमेल ना किया हो तो।
10 बजे के बाद गेस्ट्स को आने की नहीं मिलती इजाजत
उर्फी को By-laws का ज्ञान दिया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने वकील से कॉन्टैक्ट किया और उन्हें पता चला कि सोसाइटी में जो कुछ हो रहा है वो इलीगल है। इसके बाद उर्फी जावेद ने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले नयनदीप एक इंटरव्यू के लिए उनके घर आए थे। उनकी कैमरा टीम को घर पर नहीं आने दिया गया। ऐसे में उर्फी जावेद ने जब आवाज उठाई कि उनके गेस्ट को इस तरह से रोका नहीं जा सकता, तो उन्होंने हर लिफ्ट के बाहर एक गार्ड लगा दिया कि कोई ऊपर नहीं जाएगा।
उर्फी ने सोसाइटी के नियम को बताया इलीगल
ये देखकर उर्फी को ऐसा लगा कि ये क्या चल रहा है? क्या वो स्कूल में हैं? उर्फी ने कहा- 'वो किसी को उनके घर आने से फिजिकली रोक नहीं सकते। आपको शिकायत करनी है, आप कर दो। अगर मैं कुछ इलीगल कर रही हूं, तो मेरे खिलाफ पुलिस बुलवा लो, लेकिन वो लोगों को मेरे घर आने से फिजिकली रोक रहे हैं, जो मुझे लगता है कि इलीगल है। इसके बाद वो मुझे By-laws पर लेक्चर देते हैं। मैंने By-laws के बारे में पढ़ा है। जो आप कर रहे हो वो इलीगल है।'