उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी अपनी सोसाइटी की पोल खोली है। उनकी सोसाइटी में क्या कुछ चल रहा है और उसकी वजह से उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ रहा है, उर्फी ने सब कुछ रिवील कर दिया है। इंस्टाग्राम पर अपनी तकलीफें बताने के बाद उन्होंने X पर भी एक ट्वीट किया। इतना ही नहीं उर्फी ने इस मामले में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उनसे मदद भी मांगी है। ऐसे में मुंबई पुलिस की तरफ से एक्ट्रेस को जवाब मिला है। उर्फी ने अपने हालिया पोस्ट में नए रूल के नाम पर चल रही सोसाइटी की इलीगल एक्टिविटी पर अपडेट दिया है।
उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस से किया सवाल
आपको बता दें, उर्फी जावेद ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'तो मेरी सोसाइटी का एक नया नियम है, रात 10 बजे के बाद कोई गेस्ट नहीं आ सकता और इंटरव्यू या शूट के लिए भी किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है जब तक कि ओनर उन्हें ईमेल न करे। उन्होंने लोगों को मेरे घर में आने से जबरदस्ती रोका है। मुझे नहीं पता कि ये लीगल कैसे है? आप किसी को मेरे घर आने से जबरदस्ती नहीं रोक सकते।' उर्फी जावेद ने इस ट्वीट में BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) और Mumbai Police को टैग करते हुए पूछा कि ये नियम कानूनी कैसे है?
ट्वीट देख उर्फी की सोसाइटी में आई पुलिस
इसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उर्फी जावेद को सपोर्ट भी मिला। पुलिस ने फौरन उर्फी जावेद को मैसेज कर उनकी सोसाइटी का नाम और एड्रेस पूछा। अब एक्ट्रेस में इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उर्फी ने मजे लेते हुए लिखा, 'अब तो सोसाइटी वालों की खैर नहीं।' आपको बता दें, अड्रेस मिलने के बाद मुंबई पुलिस उर्फी जावेद के घर पहुंच चुकी है और इस बात की जानकारी खुद उर्फी जावेद ने दी है।
उर्फी बोलीं गलत लड़की से लिया पंगा
उर्फी ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुंबई पुलिस की दाद देनी पड़ेगी। कल ट्वीट किया, आज नीचे आ गई है। मेरी बात हो गई है। इंस्पेक्टर ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया और वो नीचे आ रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। मैं आप लोगों को अपडेट देती रहूंगी।' इसे शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'गलत लड़की से पंगा ले लिया।' अब लगता है उर्फी अपनी सोसाइटी वालों को जबरदस्ती का रूल बनाने के लिए मजा चखाकर ही मानेंगी।