इंग्लैंड के साथ चल रहे 3 टेस्ट मैच की सीरीज में पाकिस्तान का बुरा हाल है। पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में मात्र 171 का लक्ष दिया। इंग्लैंड ने इसके जवाब में 409 रन का बड़ा टोटल खड़ा कर दिया। दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम सिर्फ 135 रन पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने उन्हें इनिंग से हरा दिया। दूसरा मैच जो कि लॉर्ड्स इंग्लैंड में खेला जा रहा था, जहां इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 210 रन लगाए। पाकिस्तान ने बहुत बुरी शुरुआत की और सिर्फ 110 रन पर ही सिमट गई। दूसरी इनिंग में इंग्लैंड ने 208 रन लगाए और पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसे बड़े टोटल में नहीं बदल पाई और सिर्फ 194 पर ही ढेर हो गई। यहां भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से मात दी और सीरीज को 0-2 से अपने नाम कर लिया। 

PCB ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब 

इंग्लैंड से मिली ऐसे शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम और पीसीबी में बवाल हो गया। पीसीबी ने नोटिस जारी किया और रिज़वान और इमाम जैसे बड़े खिलाड़ियों के चयन पर स्पष्टीकरण मांगा। पीसीबी ने जिस कमिटी को ये नोटिस भेजा है उसमें आकिब जावेद, मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक जैसे बड़े दिगज भी शामिल हैं। साथ ही पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को भी बीच सीरीज में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन 7 खिलाड़ियों में बड़े नाम भी शामिल हैं जैसे मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद। इनकी जगह पर कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है और उनमें से कुछ बड़े नाम हैं- सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह। 

सोशल मीडिया पर भड़के शाहिद अफरीदी 

PCB के ऐसे बड़े बदलाव पर बहुत से पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें शाहिद अफरीदी का गुस्सा उभरकर सामने आया। शाहिद ने ट्वीट करते हुए कहा मुझे तो समझ नहीं आ रहा है इस रिप्लेसमेंट के पीछे का कारण क्या है? ये जो रिप्लेसमेंट किए गए हैं उसका कोई तुक नहीं बना रहा। ये T20 के खिलाड़ी टेस्ट में क्या कर रहे हैं। इसके पीछे की सोच क्या हैं? 5 टेस्ट मैच के बाद कोच को क्यों हटा दिया गया? ये चयन समिति का आज तक का सबसे हैरान करने वाला फैसला है, जिसमें कई अनुभवी चयनकर्ता भी शामिल हैं।