तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद दोनों ही भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर हैं। तृषा जॉली केरला से हैं जबकि गायत्री गोपीचंद हैदराबाद से आती हैं। गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन जगत के लीजेंडरी खिलाड़ी रह चुके पुल्लेला गोपीचंद की बेटी हैं। यह दोनों भारत की टॉप विमेंस डबल बैडमिंटन प्लेयर्स में से एक हैं।  

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बीडब्ल्यूएफ 

तृषा और गायत्री ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया और भारत के लिए पदक पक्का कर लिया। दोनों की जोड़ी ने चीन की वर्ल्ड नंबर 4 जोड़ी को हारने के बाद सेमीफइनल में जगह बनाई। इसी के साथ भारत ने 15 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैडल पक्का किया है। भारत के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। 

चीन के खिलाफ था 0-3 का रिकॉर्ड  

क्वार्टरफाइनल पहला मुकाबला भारत के पक्ष में नहीं था और तृषा और गायत्री चीन के खिलाफ अपने सारे मुकाबले हार चुकी थीं। इनका हेड टू हेड 0-3 था। इस दबाओ को तृषा और गायत्री ने संभाला और जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया और 1- 2 से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की की है।