(By- Anshuman Tripathi) अयोध्या में आयोजित हुई राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त कर दिया गया। पश्चिमी एयर कमांड के प्रमुख रहे रि.एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर और 1999 में करगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। एक फायटर पायलट रह चुके जितेंद्र मिश्रा को अपनी इस भूमिका के लिए 2025 में सर्वोत्तम सेवा पदक से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से भी विभूषित किया जा चुका है। उन्होंने लगभग 39 साल से ज्यादा वायुसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा यूपी में देवरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने 1986 में वायु सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। उनके पास फायटर पायलट के रूप में 3000 घंटों की उड़ान का अनुभव है। रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का सीईओ के पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल होगा।
चढ़ावा चोरी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय औऱ सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं एक अन्य सदस्य विमलेंद्र मोहन का निधन हो चुका है। लिहाजा इन तीन सदस्यों के खाली पड़े पदों पर हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील और अयोध्या निवासी से मदन मोहन पांडेय, वीएचपी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के रिश्तेदार महेश भागचंदका और शिकोहाबाद से निर्मला यादव को नियु्क्त किया गया है।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक सीईओं के रूप में रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के पास सभी प्रशासनिक, वित्तीय औऱ वैधानिक अधिकार होंगे।