क्रिकेट जगत में अभी वुमेंस एशिया कप पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जहां एशिया की 8 टीम एक-दूसरे से भिड़ेंगी और सभी की नजर एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी पर होगी। ये एशिया कप का 10वां एडिशन है, जिसकी मेजबानी यूनाइटेड अरब एमिरेट्स कर रहा है। ये 28 अगस्त से 13 सितम्बर तक चलेगा, जहां कुल 15 मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें, ये फिलहाल UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। 13 सितम्बर को होने वाले फिनाले में हमें एशिया का विजेता मिलेगा।
वुमेंस एशिया कप की शुरुआत कब और कैसे हुई?
वुमेंस एशिया कप पहली बार 2004 में खेला गया था, जिसमें एशिया की सिर्फ दो टीमों ने भाग लिया था। दोंनो टीमों के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज हुई थी। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर कप अपने नाम किया था। इसके बाद एशिया कप 2005, 2006, 2007 और 2008 में भी खेला गया था, जिसे हर बार भारत ने ही जीता था। 2012 में पहली बार एशिया कप T20 के फॉर्मेट में खेला गया था, जिसे भारत ने जीतकर खिताब को अपने नाम किया था।
2026 एशिया कप का फॉर्मेट क्या होगा?
एशिया कप 2026 T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जहां टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम बाकी 3 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी और हर ग्रुप से 2 टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल जितने वाली टीमें 13 सितम्बर को फाइनल खेलेंगी।
कैसी है भारत की टीम की तैयारी?
भारत की टीम बहुत ही शानदार नजर आ रही हैं और एशिया कप के लिए तैयार दिख रही है। भारत अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मैदान में उतर रहा है और बाकी टीम कुछ इस प्रकार है- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमालिनी, अरुंधति रेड्डी। प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।