रोहित यादव एक लेग स्पिनर हैं और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से आते हैं। रोहित अपने क्रिकेटर बनने के सपने को साकार करने की चाह में 11 साल की उम्र में कोलकाता चले गए थे। जहां उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) क्रिकेट बोड के अंडर क्रिकेट खलेना शुरू कर दिया था। रोहित अपने शानदार प्रदर्शन के कारण जुलाई में U19 इंडिया टीम से श्रीलंका टूर के लिए चुने गए थे और वहां भी उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे। रोहित के श्रीलंका दौरे में किए शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलु सीरीज के लिए भी भारत की टीम में शामिल किया गया था। ये सीरीज राजकोट और अहमदाबाद में खेली जाएगी।
2007, 2009, 2010 के 3 जन्म प्रमाण पत्र
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB ) में उनका जन्म वर्ष 2007 दर्ज था, लेकिन रोहित के आधार रिकॉर्ड में अलग-अलग समय गड़बड़ी पाई गई है। 2017 और 2020 में जब उनका आधार रिकॉर्ड अपडेट हुआ तो उसमें उनका जन्म वर्ष 2006 देखने को मिला। इतना ही नहीं साल 2021 में इसे एक बार फिर बदलकर 2009 कर दिया गया, जिसकी पहचान CAB ने कर ली और रोहित को अपनी जूनियर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। CAB ने इस धोखाधड़ी की जानकारी बीसीसीआई को भी दी। जिसे देख बीसीसीआई ने इनके घरेलु क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी। साथ ही बाकी बोर्ड्स को भी इसकी जानकारी दे दी है।
62 खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबन्ध
रोहित यादव समेत 62 और ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर CAB ने शिकंजा कसा है और सख्त कार्रवाई की है। CAB ने 62 खिलाड़ियों को दस्तावेज और उम्र से जुड़ी फेरबदल के कारण उन्हें दो साल के लिए किसी भी टूर्नामेंट के रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर के लिए अयोग्य घोसित किया। इन एक बड़ा नाम रवि कुमार हैं, जिन्होंने 45 महीने का उम्र घोटाला किया है। इनके साथ विशाल भट्टी भी इस घोटाले में शामिल पाए गए हैं। कई और भी वर्ग के खिलाड़ियों की उम्र में अंतर पाया गया है और उन पर कार्रवाई की गई है।